फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
आईडब्ल्यूएलएफ सीनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप उड़ीसा के भुवनेश्वर में 19 से 31 मार्च तक करवाई गई। जिसमें जगाधरी वर्कशॉप के भारोत्तोलक सुशांत साहू ने 67 किलोग्राम भार वर्ग में 272 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

सुशांत साहू ने प्रतियोगिता में उत्तर रेलवे की ओर से भाग लिया था। बुधवार को सुशांत के जगाधरी वर्कशॉप पहुंचने पर जोदार स्वागत किया गया। इस दौरान विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों, वर्कशॉप अधिकारियों ने सुशांत को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। यहां जगाधरी वर्कशॉप के मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधांशु पंवार ने सुशांत साहू को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनका विश्वास है कि सुशांत वर्कशॉप के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लाएगा। इस दौरान मुख्य कारखाना प्रबंधक ने कहा कि सभी कर्मचारियों को काम के साथ खेल को भी दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिए। इससे न केवल आप की खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा है और खिलाड़ियों को इसकी परवाह किए बिना अपना बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहिए। मुख्य कारखाना प्रबंधक ने सुशांत को भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान वर्कशॉप स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मंडल खेल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमई श्याम बाबू, मंडल खेल सचिव शशि बक्शी, मंडल खेल सह सचिव पंकज चुघ सहित अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें