यमुनानगर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं वासो के सौजन्य से गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भेेड़थल में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल मधु शर्मा ने की। विभाग की जिला सलाहकार रजनी गोयल ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
उन्होंने बच्चोें जल संरक्षण के तरीके बताकर पानी बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल अनमोल है, पानी की एक बूंद बूंद कीमती है। जल का दूध की तरह इस्तेमाल करें और पानी को व्यर्थ होने से बचाएं। उन्होंने बताया कि वर्षा ऋतु का समय है। बारिश के जल का भरपूर उपयोग करें और मटके, टोकनी , बाल्टी इत्यादि को घर के चौक में रखकर बारिश की एक-एक बूंद का संचय कर सकते हैं और वह पानी इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि बच्चे जल संरक्षण करने में अच्छी भूमिका निभा सकते हैं। इस अवसर पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा की दीप प्रथम, अंजलि द्वितीय और डिनकी तृतीय स्थान पर रही। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। फील्ड टेस्टिंग किट स्कूल के पानी की जांच के लिए दी गई। साथ ही बच्चों को पंपलेट वितरित किए। इस मौके पर अध्यापक तेज प्रकाश, नरेश कुमार आदि उपस्थित रहे।