फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: गुरु रविदास जी के प्रकाशोत्सव पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम आज, पांच जिलों से पहुंचे हजारों लोग

Fri, 03 Feb 2023 12:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

कार्यक्रम में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल व कुरुक्षेत्र जिलों के लोग पहुंच रहे हैं। प्रशासन की तरफ से मौके पर गुरु रविदास जी के जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। गुरु रविदास जी की वाणी का प्रचार करने के लिए एक भजन मंडली बुलाई गई है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरु रविदास जी के 646वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में जगाधरी अनाज मंडी में शुक्रवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। समारोह में श्री गुरु रविदास महापर्व के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम मुख्य अतिथि होंगे। शिक्षा एवं वन मंत्री कंवर पाल गुज्जर, कार्यक्रम के संयोजक अंबाला सांसद रतन लाल कटारिया, कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी, पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज, अंबाला विधायक असीम गोयल, विधायक सुभाष सुधा, संजय भाटिया समेत कई नेता कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


कार्यक्रम में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल व कुरुक्षेत्र जिलों के लोग पहुंच रहे हैं। प्रशासन की तरफ से मौके पर गुरु रविदास जी के जीवन पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। गुरु रविदास जी की वाणी का प्रचार करने के लिए एक भजन मंडली बुलाई गई है। कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाएं भी पहुंच रही है। इसके अलावा पांचों जिलों के गुरु रविदास मंदिरों के महंतों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में 5000 लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई है। अनाज मंडी के एक शेड में कार्यक्रम में आए लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें