फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार टैंकर ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
हादसे में हुई युवक की मौत के बाद परिजनों के ब्यान दर्ज करती पुलिस - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर जोडियो नाके के पास सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार टैंकर ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे युवक को गंभीर चोटें आने पर उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक टैंकर सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान इंदिरा गार्डन कॉलोनी निवासी अमित के रूप में हुई।
विज्ञापन

इंदिरा गार्डन कॉलोनी निवासी सुदेश कुमार ने बताया कि वह टेलर का काम करता है। उसके पास दो बेटे व एक बेटी है। शुक्रवार को वह और उसका बड़ा बेटा अमित (29) अपने काम से चावला फैक्टरी जोड़ियो नाका के पास आए थे। काम समाप्त कर करीब 11 बजे वे दोनों घर जा रहे थे। जब उसका बेटा जोड़ियो नाके के पास सड़क क्रॉस करने लगा तो रादौर की तरफ से तेज गति से एक टैंकर आया। आरोपी चालक ने लापरवाही से टैंकर चलाते हुए सीधी टक्कर उसके बेटे अमित को मार दी। टक्कर लगने से उसका बेटा साइड में गिर गया। इसके बाद आरोपी टैंकर चालक अपने वाहन समेत जोड़ियो की तरफ फरार हो गया। उसने घटना की सूचना कंट्रोल रूम में दी।
सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से उसने अपने बेटे को गंभीर हालात में सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी टैंकर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फर्कपुर थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें