यमुनानगर। आईटीआई में दाखिला के तीसरे चरण के लिए बुधवार को सीट अलॉट की गई। छोटी दिवाली होने के कारण महज 50 विद्यार्थी ही संस्थान पहुंचे। अब दो दिन की छुट्टी है और तब दस्तावेजों की जांच शुरू होगी। आठ नवंबर तक फीस भरी जाएगी।
अब दिवाली की छुट्टी है, ऐसे में मात्र तीन दिन में दस्तावेज जांच और फीस भरने का समय होगा। जो तीसरे चरण के अनुसार बहुत कम है। ऐसे में विभाग ने अंतिम तिथि सात नवंबर से बढ़ाकर आठ नवंबर कर दी है। तीसरे चरण में 790 विद्यार्थियों को सीट अलॉट हुई, जबकि बुधवार को मात्र 50 विद्यार्थी ही पहुंचे। प्रक्रिया के दौरान हर बार की तरह पोर्टल ने परेशान किया। अटक-अटक कर चलने के कारण समिति सदस्यों व विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
आईटीआई में दाखिला के लिए तीसरे चरण के लिए 790 विद्यार्थियों की सीट अलॉट हुई। जबकि इस बारे न के बराबर ही विद्यार्थी संस्थान पहुंचे। बुधवार को छोटी दिवाली थी। ऐसे में सभी त्योहार में व्यस्त रहे। इस कारण संस्थान में विद्यार्थी न के बराबर पहुंचे। इस कारण पहले दिन विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच नहीं हो पाई। विभाग के अनुसार इस दौरान करीब दो से ढाई सौ विद्यार्थियों के आने की उम्मीद थी।
भैय्या दूज पर भी लगेगी आईटीआई
आईटीआई दाखिला प्रक्रिया में काफी देर हो चुकी है। ऐसे में त्योहारों की छुट्टियों के कारण प्रक्रिया और लंबी चलेगी। जिससे प्रक्रिया में और विलंब होगा। बता दें विंभाग ने पहले दशहरा पर छुट्टी रद्द कर प्रक्रिया जारी रखने के आदेश दिए थे। वहीं इस बार भैय्या दूज की छुट्टी भी आईटीआई कर्मचारियों की रद्द कर दी गई है। इस दौरान कर्मचारियों की चार व पांच नवंबर की ही छुट्टी रहेगी जबकि छह व सात नवंबर को आईटीआई लगेगी।
बुधवार को तीसरे चरण की प्रक्रिया के लिए सीट अलॉट की गई। त्योहार के कारण विद्यार्थियों की संख्या न के बराबर रही। इस दौरान पहुंचे सभी विद्यार्थियों के दस्तावेज जांचे गए। यह चरण आठ नवंबर तक चलेगा। -मनदीप सिंह बेनीवाल, प्रिंसिपल, आईटीआई।