प्लाट बेचने के नाम पर दंपती समेत चार लोगों ने बसंत नगर निवासी भिखारी राम से एक लाख 90 हजार रुपये ठग लिए। उसने इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बसंत नगर निवासी भिखारी राम ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले उसकी मुलाकात जगाधरी निवासी श्यामसुंदर, उसकी पत्नी फुलवती, कमलेश और दिनेश से हुई थी। इस दौरान आरोपियों ने उसे अपना प्लाट बेचने की बात कही थी। इसके बाद आरोपियों ने उससे अलग-अलग तारीख में एक लाख 90 हजार रुपये ले लिए लेकिन प्लाट उसके नाम नहीं कराया। जब उसने आरोपियों से अपने रुपये मांगे तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी, कार्रवाई नहीं होने पर उसने कोर्ट में याचिका लगाई। कोर्ट के आदेश पर सेक्टर 17 थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया। सेक्टर 17 थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।