फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार पर 42 लाख की ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी क्षेत्र के गांव बलसुआ निवासी व्यक्ति से उसके ही रिश्तेदार ने जमीन बेचने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि बुआ के बेटे ने झांसे में लेकर उसकी जमीन का बयाना किसी दूसरे के नाम करवाया और जमीन बेचने से आए 42 लाख रुपये बैंक खाते निकाल लिए। पीड़ित की मां ने शिकायत पर सेक्टर 17 थाना पुलिस ने आरोपी और उसके दोस्त पर केस दर्ज किया है।
गांव बलसुआ निवासी इंद्रजीत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति गुरमेज सिंह का साल 2013 में निधन हो गया था। उसके पति की मौत के बाद जब उनकी विरासत का इंतकाल उसके व उसके बेटे मलकीयत सिंह के नाम पर दर्ज है। इस दौरान उनकी ननद के बेटे कुरुक्षेत्र के रामनगर निवासी कुलदीप सिंह व उसके दोस्त जलालु माजरा निवासी विक्की ने उसके बेटे मलकीयत सिंह को अपने झांसे में ले लिया और अपने नाम पर 23 कनाल जमीन का बयाना करा दिया। आरोपियों ने 15 लाख रुपये का बयाना कर उसके बेटे मलकीयत सिंह को केवल ढाई लाख रुपये दिए।
विज्ञापन

बाद में कुलदीप ने उसी बयाने के आधार पर जमीन का बयाना आगे खेड़की निवासी ताराचंद के नाम पर कर दिया। जब इस बात का पता लगा तो ताराचंद से बात की। इस पर ताराचंद के साथ इस जमीन को लेकर समझौता हो गया। ताराचंद ने साफ कर दिया कि वह पैसे केवल मलकीयत सिंह के खाते में ही जमा कराएगा। उसने जमीन खरीदने के लिए 42 लाख रुपये खाते में जमा करा दिए। आरोप है कि कुलदीप सिंह व उसके दोस्त विक्की ने उसके बेटे मलकीयत को फिर से बहकाकर उसके खाते से 42 लाख रुपये निकलवा लिए।
विज्ञापन

उसका बेटा मंदबुद्धि व कम पढ़ा लिखा है। पता चलने पर उसने आरोपियों से अपने रुपये मांगे, तो वह कहने लगे कि इस जमीन का सौदा उन्होंने किया है, क्योंकि बयाना उनके हक में हुआ था। परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि मामले में आरोपी कुलदीप व उसके दोस्त विक्की पर धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें