प्रदेश के उच्चतर शिक्षा विभाग ने कालेजों में दाखिलों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त से बढ़ाकर दो सितंबर कर दी है। विद्यार्थी अब दो सितंबर तक दाखिलों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले जारी शेड्यूल की अनुसार दो सितंबर को दाखिलों के लिए पहली कट ऑफ सूची जारी की जानी थी। अब इसमें भी बदलाव करते हुए पहली कट ऑफ सूची आठ सितंबर को जारी की जाएगी। हालांकि 16 अगस्त से अभी तक जिला भर के कालेजों केवल 80 फीसदी के करीब आवेदन पहुंचे हैं। 18 अगस्त से इन आवेदनों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है जो चार सितंबर तक जारी रहेगी। ये जानकारी छछरौली राजकीय कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. बलजीत कौर ने दी।
उन्होंने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि 26 अगस्त से बढ़ाकर दो सितंबर कर दी है। अब दो सितंबर तक आवेदन करने के बाद चार सितंबर तक आवेदनों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इस जांच के बाद आठ सितंबर को पहली कटआफ जारी की जाएगी। इसके बाद 13 सितंबर तक फीस जमा करवाने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद 15 सितंबर को दूसरी कट आफ जारी करने के बाद 18 सितंबर तक फीस जमा करवाने का मौका दिया जाएगा।
बीए में दाखिले को लेकर उत्साह
जिले भर के कालेजों में अब तक हुए आवेदनों में 65 फीसदी के करीब आवेदन मात्र बीए में दाखिलों के लिए ही पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि दाखिलों से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आने पर हेल्प डेस्क की हर संभव जानकारी दी जा रही है। महाविद्यालय पहुंचने वाले अभिभावकों का भी दाखिला कमेटी की ओर से मार्गदर्शन किया जा रहा है। उनके पास अभी तक ही एक हजार से अधिक आवेदन पहुंच गए हैं।