फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में प्रीति और स्लोगन में मुस्कान प्रथम

विज्ञापन
विजेता बच्चों को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को वाणिज्य विभाग की ओर से ऑनलाइन स्लोगन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष की प्रीति देवी ने प्रथम, बीकॉम प्रथम वर्ष की प्रीति ने द्वितीय, बीकॉम प्रथम वर्ष की शालिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम वर्ष की मुस्कान ने प्रथम स्थान, प्रथम वर्ष की ही दूसरी छात्रा मुस्कान ने द्वितीय स्थान व प्रथम वर्ष की शिवानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार ने सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्रों के चहुंमुखी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें