संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिला पुलिस ने सोमवार को पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया। जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्रों में पुलिस जवानों के साथ मुख्य मार्गों, गलियों, बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया।
पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि पुलिस उपस्थिति दिवस का उद्देश्य लोगों की सुरक्षा का संदेश देना है। उन्होंने कह कमजोर वर्ग खुद को असुरक्षित न समझें। पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है और आपराधिक गतिविधियों पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने गश्त की।
थाना शहर क्षेत्र में थाना प्रभारी सुखबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवानोें ने महाराणा प्रताप चौक से शहीद भगत सिंह चौक, रेलवे स्टेशन चौक, विश्वकर्मा चौक, सहारनपुर रोड पर खजूरी मोड़, मधु चौक से कन्हैया साहिब चौक, शहीद भगत सिंह से मधु चौक, प्यारा चौक से नेहरू पार्क होते हुए कैप्सन शोरूम तक, टी प्वाइंट यमुना क्लब से मेट्रो होटल तक तक गश्त की।
इसके अन्य इलाकोें से होते हुए गुरु नानक खालसा कॉलेज से टी प्वाइंट चिट्टा मंदिर रोड व प्यारा चौक से माडल कॉलोनी होते हुए टी प्वाइंट चिट्टा मंदिर रोड तक, मधु चौक से मॉडल कॉलोनी होते हुए टी प्वाइंट चिट्टा मंदिर रोड तक व तेजली रोड जगाधरी से सेक्टर-17 चौराहा तक पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
थाना शहर जगाधरी क्षेत्र में थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में मटका चौक से मुखर्जी पार्क, अग्रसेन चौक से त्रिवेणी चौक जगाधरी, बोरिया चौक से पंसारी बाजार खेड़ा चौक, डा. बीआर आंबेडकर चौक से अंबाला रोड पुलिस लाइन चौक तक, नाका रक्षक विहार से गुलाब नगर चौक तक पैदल गश्त की गई। थाना फर्कपुर क्षेत्र में थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा के नेतृत्व में प्रहलादपुरी कॉलोनी से विष्णु नगर चुंगी तक, रेलवे फाटक फर्कपुर से गांव मंडेबर तक, ससौली रोड से गांव खेड़ी रागढ़ान तक, जोड़ियों नाका से विश्वकर्मा चौक तक पैदल गश्त की।
थाना सदर क्षेत्र में थाना प्रभारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में शादीपुर मोड़ से खजूरी रोड तक, शादीपुर मोड से सहारनपुर रोड कैप्टन पेट्रोल पंप तक, पांसरा फाटक से तीर्थ नगर बाड़ी माजरा नहर पुल तक, पांसरा फाटक से बहरामपुर चौक तक, कैत मंडी मोड से कलानौर पुलिस चौकी तक पैदल गश्त की गई। थाना गांधी नगर क्षेत्र में थाना प्रभारी जसबीर सिंह के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौक से हीरा पेट्रोल पंप तक, कासांपुर रोड से बैंक कॉलोनी तक, लेबर कॉलोनी से रेलवे फाटक गांधी नगर होते हुए मेन बाजार कैंप तक, रादौर रोड से सत्संग भवन होते हुए जम्मू कॉलोनी तक पैदल गश्त की गई।
थाना सेक्टर-17 हुडा जगाधरी क्षेत्र में थाना प्रभारी राकेश के नेतृत्व में तेजली रोड जगाधरी से अग्रसेन चौक जगाधरी तक, मटका चौक जगाधरी से छोटी लाइन सेक्टर-17 चौराहा मोड़ तक, ड़. बीआर आंबेडकर चौक से जमीदारा पेट्रोल पंप जगाधरी तक, मटका चौक जगाधरी से ऑफिसर कॉलोनी होते हुए सेक्टर-17 चौराहा मोड़ तक पैदल गश्त की गई।