शनिवार को जिले में एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। प्रोफेसर कॉलोनी निवासी 83 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया, हालांकि बुजुर्ग अन्य बीमारियों से भी पीड़ित था।
वहीं दूसरी तरफ 150 कोरोना संक्रमित केस सामने आए। जबकि 249 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो गए। इस बारे डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि अब जिले की उभार दर 96.12 प्रतिशत हो गई है। जबकि जिले की कुल आबादी में से48.17 प्रतिशत की कोरोना जांच हो चुकी है। अब तक जिले में कुल 28698 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। जबकि अब तक जिले में 27586 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सिविल सर्जन विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में कोरोना के कुल 673 मरीज हैं। जिसमें से 569 कोरोना मरीज घर पर आइसोलेट किया गया है। जबकि 104 मरीज अस्पताल मेें दाखिल हैं। अभी तक कुल 579088 सैंपल ले लिए गए हैं, जिनमें से 543519 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2299 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब जिले में कुल 1718 सूक्ष्म सक्रिय निगरानी क्षेत्र हैं।