फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग करने वालों का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के महासचिव, वाल्मीकि नेता एवं पूर्व पार्षद राजिंद्र वाल्मीकि के बेटे जानू वाल्मीकि (34) पर फायरिंग के मामले में पुलिस के तीसरे दिन भी हाथ खाली रहे। मामले को सुलझाने के लिए सीआईए समेत तीन पुलिस की टीमें गठित है। मामले में शहर पुलिस ने सुढैल निवासी सचिन पंडित, उन्हेंडी निवासी सुमित राणा व भाटिया नगर निवासी मनोज उर्फ सैंटी व दो अज्ञात पर हत्या के प्रयास व जाति सूचक शब्द बोलने के आरोप में केस दर्ज किया हुआ है।
उल्लेखनीय है कि 30 दिसंबर की देर शामपूर्व पार्षद राजिंद्र वाल्मीकि के बेटे चुन्ना भट्टी निवासी जानू वाल्मीकि (34) पर बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने पांच फायर किए थे। दो गोलियां पेट में लगने से जानू घायल हो गया था। जानू ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि उसका फाइनेंस का काम है। उसने सिटी सेंटर के पास दफ्तर बनाया हुआ है। 30 दिसंबर को वह अपने दफ्तर को बंद करके अपने दोस्त चुन्ना भट्टी निवासी मनप्रीत के साथ अपनी स्कूटी पर परचून का सामान लेने के लिए आजाद नगर की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

जब वे गुरु नानक खालसा कॉलेज के नजदीक राधा कृष्ण की दुकान के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। युवकों ने मुंह पर कपड़ा व कंबल ओढ़ा हुआ था। बाइक सवार युवकों ने उसकी स्कूटी के साथ अपनी बाइक लगाई। इसके बाद बाइक पर पीछे बैठ युवक ने पिस्टल निकाली और उसके पेट में दाहिनी तरफ गोली मारी।
इसके बाद वे दोनों दोस्त स्कूटी समेत नीचे गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने बाइक रोकी। इसके बाद बदमाशों ने उसके पेट में गोली मारी। इसके बाद दोनों दोस्त उठकर वहां से अपने घर की तरफ भागे। बदमाश उनके पीछे बाइक लेकर भागे। जब वे दशमेश कॉलोनी के बाहर मोड पर पहुंचे तो वहां भी दोनों बदमाशों ने उनपर दो-तीन फायर किए। लेकिन वह कार की खिड़की की आड़ में था। जिसके चलते वह बच गया। इसके बाद बदमाश उन्हें जाति सूचक शब्द बोलते हुए वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

जानू का आरोप है कि सुढैल निवासी सचिन पंडित का अप्रैल 2020 में उसके भाई रमन के साथ झगड़ा हो गया था। जिसमें सचिन पंडित को गोली लग गई थी। इसी रंजिश के चलते उसपर सुढैल निवासी सचिन पंडित, उन्हेंडी निवासी सुमित राणा व भाटिया नगर निवासी मनोज उर्फ सैंटी ने दो लोगों को भेजकर उसपर फायरिंग करवाई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को नामजद करते हुए दो अन्य पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया हुआ है। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि जानू वाल्मीकि पर फायरिंग करने के आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें