फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर ने वॉल पेंटिंग कर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
पार्क की दीवार पर पेंटिंग करते मेयर मदन चौहान। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम शहर को स्वच्छ, साफ व सुंदर बनाने के लिए प्रयासरत है। निगम की इस मुहिम में सर्व जागरूक संगठन भी सहयोग करवा रहा है। इसी कड़ी में संगठन ने रविवार को स्वच्छता का संदेश देने के लिए वॉल पेेंटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। मेयर मदन चौहान ने खुद वॉल पेंटिंग कर संगठन का हौसला बढ़ाया।
सर्व जागरूक संगठन की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. पायल ने संगठन के सदस्यों और स्वच्छ भारत मिशन के शहरी प्रभारी मंगलेश के साथ महिला थाना के सामने स्थित पार्क की दीवारों पर वॉल पेंटिंग कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता संदेश लिखकर लोगों को जागरूक किया गया। मेयर मदन चौहान ने भी खुद वॉल पेंटिंग कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

सर्व जागरूक संगठन के कार्यकर्ताओं ने पार्क की दीवारों पर अपने शहर को दिलाए सम्मान, स्वच्छता में देकर अपना योगदान, हमारा प्रण स्वच्छता में हो भारत नंबर वन, क्लीन यमुनानगर आदि स्लोगन लिखे। साथ ही अनेक चित्र बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। मेयर मदन चौहान ने संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उत्साह बढ़ाया। उन्होंने खुद भी वॉल पेंटिंग कर स्वच्छता के प्रति शहरवासियों को जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वॉल पेंटिंग के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश देकर सर्व जागरूक संगठन ने अपने शहर को स्वच्छ बनाने का अच्छा कदम बढ़ाया है। मेयर चौहान ने शहरवासियों को स्वच्छता की इस मुहिम में सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम अपने शहर को स्वच्छ, साफ व सुंदर बनाने में लगे हुए है। शहरवासी भी इसमें सहयोग दें। कचरा नाली व खुले में न डालकर कूड़ादान में ही डाले। निगम की गाड़ी में सूखा व गीला कचरा अलग अलग डाले। इमेयर चौहान ने वॉल पेंटिंग करने वाले संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें