फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों को तिलक लगाकर मांगी लंबी आयु

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक भैयादूज का पर्व शनिवार को जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई के ललाट पर तिलक कर उज्ज्वल भविष्य, खुशहाली, दीर्घायु, सुख समृद्धि की कामना की।
पर्व का उत्साह पूर्व संध्या को ही देखने को मिला। दिवाली की तरह भैया दूज पर भी खूब रौनक रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ों, मिठाइयों व उपहार की दुकानों पर रही। दिवाली की ही तरह बाजार सजाए गए। जगह-जगह दुकानदारों ने अतिरिक्त स्टाल लगा रखे थे। भैयादूज को लेकर शुक्रवार देर शाम तक बाजार में खरीदारों की भीड़ रही।
विज्ञापन

दुकानों में बहनें सूखे मेवे, मिठाई आदि की खूब खरीदारी करतीं दिखीं। वहीं, भाइयों ने भी बहनों के लिए गिफ्ट खरीदे। इस दौरान नारियल गोले (खोपा) के दाम भी काफी ऊंचे रहे। एक छोटा गोला भी 40 से 50 रुपये तक बिका। तिलक के दौरान बहनें भाइयों का तिलक करके खोपा उन्हें देती हैं। बहनों ने शनिवार को भाई का तिलक कर दीर्घायु व सुखी जीवन की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार व दक्षिणा देकर उनकी रक्षा करने का प्रण किया।
पंडित ललित शर्मा ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भैया दूज का पर्व मनाया जाता है। इसका संबंध मृत्यु के देवता यमराज से है, इसलिए यम द्वितीया के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बहनों को अपने भाइयों के सुखी जीवन की कामना जरूरी करनी चाहिए। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज और उनकी बहन यमुना की पूजा की जाती है। ऐसे में यमराज के नाम का चौमुखी दीपक जलाकर घर की दहलीज के बाहर रखें।
विज्ञापन

शहर में रही जाम की स्थिति
त्योहार के कारण बाजारों में खूब रौनक व भीड़ रही। भीड़ के कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में जाम की स्थिति शाम तक बनी रही, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं जाम से निपटने के लिए पुलिस पीसीआर व राइडर भी लगातार गश्त पर रहे। भीड़ अधिक होने के कारण लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। वहीं शहर के मुख्य चौराहों पर भी यही हाल रहे। पुलिस कर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें