फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम करते समय 66 केवी लाइन की चपेट में आया मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदाखेड़ी मार्ग पर मकान की छत पर काम कर रहा मजदूर की 66 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। मजदूर अपने साथी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी अशोक कुमार, रमन कुमार, कमल धमीजा, डॉ. विनोद त्यागी ने बताया कि कॉलेानी के अधिकतर घरों के ऊपर से 11 हजार केवी व 66 हजार केवी के बिजली के तार गुजर रहे हैं। ये घरों से तीन चार फीट की दूरी से पर खड़े व्यक्ति को अपनी ओर खींच लेते हैं। उन्होंने बताया कि गांव अराईयांवाला निवासी अजय कुमार शुक्रवार सुबह चंदाखेड़ी मार्ग पर सड़क के किनारे के एक मकान पर छत पर लेंटर डालने की तैयारी कर रहा था। छत से कुछ दूरी पर 66 हजार केवी की बिजली लाइन गुजर रही है। इन तारों की चपेट में आया अजय कुमार करंट लगते ही दूर जाकर गिरा और बुरी तरह झुलस गया। उसके साथी उसे सामुदायिक केंद्र लेकर पहुंचे जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। कॉलोनी वासियों ने कहा कि निगम को यहां से तार हटानी चाहिए। यदि अभी भी निगम इस पर कार्रवाई नहीं करेगा तो वे इसकी शिकायत सीएम से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें