फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दो लड़कियों को किया अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर में अलग-अलग स्थानों से युवकों ने शादी का झांसा देकर दो लड़कियों को अगवा कर लिया। पुलिस ने लड़कियों के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शहर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 18 वर्षीय लड़की तीन मार्च को किसी काम से घर से बाहर गई थी, उसके बाद से वह नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। बाद में पता चला कि उसकी लड़की को विकास कालड़ा शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि चार मार्च को उनके गांव का ही एक युवक हितेश कुमार उसकी 19 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। उन्होंने अपनी लड़की को तलाश भी किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परेशान होकर उन्होंने शिकायत बुड़िया पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कनालसी गांव से व्यक्ति लापता
छछरौली। बुड़िया क्षेत्र के गांव कनालसी से एक व्यक्ति लापता हो गया है। कनालसी निवासी धर्मवीर सिंह ने बताया कि उसके भाई नरेंद्र सिंह की गांव में जनरल स्टोर की दुकान है। तीन मार्च को सुबह लगभग सात बजे उसका बड़ा भाई नरेंद्र सिंह घर से बिना बताए कहीं चला गया। पहले तो उन्होंने सोचा कि उसका भाई यहीं कहीं गांव में आसपास गया होगा। जब वह शाम तक वापस नहीं आया तो उन्होंने उसकी तलाश की, लेकिन उसके भाई का कहीं पता नहीं चल पाया है। परेशान होकर उन्होंने शिकायत पुलिस को शिकायत दी। बुड़िया पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें