छप्पर थाना क्षेत्र के गांव कुलचंदू में रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर महिला व उसके परिजनों से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीन महिलाओं समेत छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
गांव कुलचंदू निवासी मीना देवी ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके परिवार की कुछ दिन पहले गांव के ही कलीराम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझाकर मामला शांत करवा दिया। रात करीब साढे़ आठ बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर थी। इस दौरान आरोपी कलीराम, राहुल, अजय, शोभा, माया देवी व कम्मो ने उनके घर में घुस कर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।