फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को ई-संसाधन के बारे में जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छोटी लाइन स्थित गुरु नानक महिला महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग ने एक दिवसीय ऑनलाइन वर्कशॉप का आयोजन किया। वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों व स्टॉफ सदस्यों को ई-संसाधन के उपयोग और ऑनलाइन किताबों के बारे में जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम संयोजक कुलजीत कौर और नीना गोयल ने बताया कि कॉलेज निर्देशिका डॉ. वरिंद्र गांधी और प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा के दिशा निर्देशन में इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के तौर पर एमएन कॉलेज शाहबाद से पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. अजय अरोड़ा और आईजीएन कॉलेज लाडवा से पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. रूपेश गौड़ ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत जीएनजी कॉलेज की पुस्तकालयाध्यक्ष कुलजीत कौर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. अजय अरोड़ा ने बताया कि पुस्तकालय के तमाम संसाधन ऑनलाइन किए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में पढ़ाई के संसाधन इंटरनेट पर मुफ्त में उपलब्ध हैं, जो कि अध्यापकों और विद्यार्थियों के लिए लाभप्रद हो सकते हैं। डॉ. रूपेश गौड़ ने सभी को एनलिस्ट के उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि अब उच्च शिक्षा महंगी हो चुकी है। सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की ओर से विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए संस्थानों में ही तमाम संसाधनों को ऑनलाइल उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. अनु अत्रेजा, डॉ. आरती सिंह, हीना ग्रोवर, पूनम भाटिया, डॉ. प्रभजोत कौर, नेहा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें