फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिले पर महिलाओं को मिलेंगे 500 रुपये प्रतिमाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका अलका गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकारी आईटीआई की 27 ट्रेड में दाखिला लेने पर अब महिलाओं को 500 रुपये प्रतिमाह सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। वे गांव छोली में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहीं थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लड़कियों के भविष्य को सुरक्षित व मजबूत करने के लिए यह निर्णय महत्वपूर्ण है, लड़कियां पढ़ लिख कर अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बन जाए। इससे बढ़िया बात समाज में कोई और नहीं हो सकती। इस समय महिलाओं को आगे बढने के समान अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। महिलाओं को इन अवसरों का फायदा उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें