फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathnikund Barrage: बढ़ रहा जलस्तर, पहाड़ों में बारिश के चलते अलर्ट जारी, पहुंचा 17950 क्यूसेक पानी

Sun, 07 Jul 2024 10:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतपनगर, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

पहाड़ों में बारिश के चलते अलर्ट जारी किया गया है। Hathnikund Barrage में 17950 क्यूसेक पानी पहुंचा है। बैराज पर तैनात कर्मियों की निगाह बैराज पर है। 
विज्ञापन
हथिनीकुंड बैराज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर बारिश के बाद यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है। इससे यमुनानगर के प्रतापनगर क्षेत्र में हथिनीकुंड बैराज पर भी पानी बढ़ा है। इस पर अलर्ट जारी किया गया है। सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बैराज के जलस्तर की निगरानी कर रहे है। वहीं आसपास के निचले इलाके में रहने वालों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को शाम पांच बजे हथिनी कुंड बैराज पर 13674 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। वहीं सुबह आठ बजे यहां 17950 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। बैराज कार्यालय के अनुसार रविवार को शाम पांच बजे 13674 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे यहां 17950 क्यूसेक पानी था।



इसके बाद सुबह नौ बजे 13778, दस बजे 17402, सुबह 11 बजे 15056, दोपहर 12 बजे 16836, एक बजे 18072, दो बजे 17189, तीन बजे 14666, शाम चार बजे 12349 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। इसमें से यमुना में 352, पश्चिम नहर 10800 और उत्तरप्रदेश को 2522 क्यूसेक पानी दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें