फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पहाड़ों पर बारिश से बढ़ा यमुना का जलस्तर, 20 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी दर्ज किया

Sat, 20 Jul 2024 10:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापनगर, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

पहाड़ों में मानसून के चलते बारिश दर्ज की गई है। इससे यमुना में भी जलस्तर बढ़ गया है। 
विज्ञापन
हथिनीकुंड बैराज। - फोटो : संवाद (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों में बारिश होने से शनिवार को यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी देखने को मिली। इस दौरान यमुना में 20 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा पानी है। शाम को पानी की मात्रा में कमी देखने को मिली।

विज्ञापन


शनिवार सुबह सात बजे हथिनी कुंड बैराज पर कुल 20126 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। शाम छह बजे 6435 क्यूसेक रहा। बैराज कार्यालय के अनुसार सुबह छह बजे कुल 7285 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। सुबह सात बजे जलस्तर 20126 क्यूसेक तक पहुंच गया। वहीं सुबह आठ बजे 21721, नौ बजे 23442, दस बजे 13671 पानी दर्ज किया गया।

इसी तरह सुबह 11 बजे 12687, दोपहर 12 बजे 12790, दोपहर एक बजे 9601, दोपहर दो बजे 8367, तीन बजे 6881, शाम चार बजे 9434, पांच बजे 8841, छह बजे 6435, क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जिसमें से 352 यमुना में छोड़ दिया गया। पश्चिम नहर को 5179 व उत्तर प्रदेश को 904 क्यूसेक पानी दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें