फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लाखों के गहने और नकदी की पार

Sat, 20 Jul 2024 07:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
असंध। क्षेत्र के डेरा काला सिंह जलमाना स्थित एक घर में चोर दंपती के कमरे के बाहर की कुंडी लगाकर दूसरे कमरे को से ढाई लाख रुपये के गहने व नकदी चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डेरा काला सिंह जलमाना निवासी गुरविंद्र सिंह ने असंध थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। वह 18 जुलाई को वह और उसकी पत्नी खाना खाकर अपने मकान के दरवाजे बंद करके सो गए। सुबह छह बजे वह उठा तो उसके कमरे की बाहर से कुंडी लगी हुई मिली।
इसके बाद उसने फोन करके अपने भाई पलविंद्र सिंह से कमरे की कुंडी खुलवाई। जब वह अपने कमर से बाहर आया तो उसके साथ वाला कमरा खुला हुआ था और कुंडी टूटी हुई थी वहीं अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर से सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ मिला। उसने अलमारी चेक की तो अंदर से नकदी व सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले, जिनकी कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें