फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएनजी कॉलेज को मिला जिला ग्रीन चैंपियन पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी लाइन स्थित गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद ने जिला ग्रीन चैंपियन पुरस्कार से सम्मानित किया है। इसके लिए ऑनलाइन समारोह करवाया गया था। परिषद ने पूरे देश में 400 शिक्षण संस्थानों का पुरस्कार के लिए चयन किया था। इसमें प्रदेश के 20 शिक्षण संस्थान शामिल थे।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. समर सिंह मुख्यातिथि रहे। मुख्यातिथि ने जीएनजी की प्रधानाचार्य डॉ. अनु अत्रेजा को ऑनलाइन प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। वीसी प्रो. सिंह ने स्वच्छता संबंधी जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया और गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की प्रधानाचार्य. शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्राओं इस दिशा में बेहतरीन काम करने के लिए बधाई दी। इस उपलब्धि के लिए कॉलेज निदेशिका डॉ. वरिंद्र गांधी ने कहा कि जीएनजी संस्थान का मिशन नैतिक मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान करना है। कार्यक्रम का संचालन परिषद के सैप कोऑडिनेटर डॉ. मनोज परमार व डॉ. रणबीर सिंह ने किया। वहीं शिक्षा मंत्रालय से डॉ. तमन्ना मलिक कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
समारोह के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. अनु अत्रेजा ने कॉलेज में चल रहे विभिन्न स्वच्छता व जागरूकता अभियानों के बारे बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों व निजी स्थानों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम में प्रो. पूनम सैनी, डॉ. नीना गोयल, डॉ. रंजना मलिक, डॉ. गुरिंद्रजीत कौर, तरनदीप कौर, सीमा शर्मा, भारती कांबोज, दीपिका रानी, डॉ. प्रभजोत कौर, डॉ. मनदीप कौर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें