फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2041 के मास्टर प्लान को दी सरकार ने मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। वर्ष 2041 को लेकर जिले के लिए जिला शहरी योजनाकार विभाग की ओर से आबादी व आवश्यकताओं के आधार पर विकास का खाका तैयार किया गया है। सरकार ने मास्टर प्लान को सरकार ने स्वीकृति दे दी है। यह जानकारी डीसी ने पार्थ गुप्ता ने दी।
डीसी ने बताया कि आबादी, औद्योगिक क्षेत्र, व्यवसायिक गतिविधियों, परिवहन और संचार, सार्वजनिक और अर्द्ध सार्वजनिक संस्थानों के लिए 29372.79 हेक्टेयर क्षेत्र की योजना तैयार की गई है। यह विकास योजना वर्ष 2041 में संभावित 14,86,000 की आबादी को आधार मानकर तैयार की गई है। इस समय यमुनानगर, जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप और निगम में शामिल गांवों का कुल क्षेत्र 2460.57 हेक्टेयर है। वर्ष 2041 की विकास योजना के अंतर्गत 3286.84 हेक्टेयर क्षेत्र में 31 रिहायशी सेक्टर विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसी प्रकार 362.50 हेक्टेयर क्षेत्र में छह सेक्टर व्यवसायिक गतिविधियों, 2970.77 हेक्टेयर में 25 सेक्टर औद्योगिक गतिविधियों के लिए चिह्नित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 1396.49 हेक्टेयर में परिवहन और संचार संबंधित गतिविधियों के लिए छह सेक्टर विकसित करने की योजना बनाई है। इसी प्रकार 35.51 हेक्टेयर क्षेत्र जन उपयोग के लिए, 110.80 हेक्टेयर क्षेत्र सार्वजनिक और अर्द्ध सार्वजनिक संस्थानों के लिए चिन्हित किए गए हैं।
विज्ञापन

इस विकास योजना में 380.65 हेक्टेयर क्षेत्र को खुला रखा जाएगा। हाईवे के साथ 16.16 हेक्टेयर क्षेत्र पार्किंग व यात्रियों की सुविधा के लिए रोड साइड पर चलाई जाने वाली व्यवसायिक गतिविधियों के लिए चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें