फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सीआईए टू की टीम ने लोगों को पंजाबी गानों में रोल दिलाने व विदेश भेजने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठने वाले प्रोडक्शन संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंचार्ज महरूफ अली ने बताया कि उनकी टीम ने पंजाब के जिला तरनतारन निवासी बेअंत सिंह औजला उर्फ प्रीत ओजला को रोपड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी फिलहाल खरड़ मोहाली में रह रहा था। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी प्रीत का महा म्यूजिक एंड फिल्म प्रोडक्शन हाउस प्राइवेट लिमिटेड है, जो लोगों को फिल्म व गानों में रोल दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठने का काम करता था। साथ ही उन्होंने विदेश भेजने के नाम पर लोगो के साथ धोखाधड़ी भी की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंचार्ज महरूफ अली ने बताया कि आरोपी ने 24 अप्रैल को सरोजनी कालोनी निवासी अतुल से भी 25 लाख रुपये लिये थे। जब उसने पैसे मांगे तो पैसे देने से मना कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दे दी। आरोपी इसी मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर अन्य राज्यों में भी केस दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें