फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार जा रहे युवक से मारपीट कर छीने चार हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक ने कैंप बाजार में सामान लेने जा रहे लक्ष्मी नगर निवासी हरिकृष्ण से मारपीट कर चार हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्ष्मी नगर निवासी हरिकृष्ण उर्फ हैप्पी ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह सामान लेने के लिए कैंप बाजार में जा रहा था। रास्ते में खड्डा कॉलोनी निवासी रियाज ने उसे रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उससे मारपीट की और उसके हाथ से चार हजार रुपये छीन लिए और फरार हो गया। उसने आरोपी को पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया। उसने इसकी शिकायत गांधी नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी रियाज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें