फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए औषधीय पौधे बांटेगा वन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। कोरोना के चलते लोगों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कोट कलसिया नर्सरी में इस बार औषधीय पौधे तैयार किए जा रहे हैं। वन विभाग नर्सरी में तैयार किए गए गिलोय, तुलसी, नीम, आंवला समेत लगभग 50 प्रजातियों के कुल एक लाख बीस हजार पौधे लोगों को मुफ्त में देगा। इनमें से साठ हजार औषधीय पौधे होंगे। साठ हजार अन्य फलदार व छायादार पौधे हैं।
इंचार्ज अंकित ने बताया कि कोट कलसिया नर्सरी में पौधे तैयार हो गए हैं। बरसात का सीजन शुरू होते ही पौधगिरी कार्यक्रम शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो हजार फल व छायादार पौधे निशुल्क स्कूलों में वितरित किए जाएंगे, जिनको स्कूल प्रांगण में लगाया जाएगा। इसके अलावा जल शक्ति अभियान के तहत बीस हजार पौधे ग्राम पंचायतों व विभागों को निशुल्क दिए जाएंगे। इस बार वन विभाग ने खास तौर पर गिलोय व तुलसी के 8250 पौधे तैयार किए हैं। यह पौधे कोरोना महामारी में लोगों को घरों में लगाने के लिए निशुल्क दिए जाएंगे। इसके अलावा विभाग की ओर से नर्सरी 45 हजार पापुलर के पौधे भी तैयार किए जा रहे हैं। यह पौधे किसानों को दाम पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

काढ़े के काम आने वाले पौधों की मांग
गिलोय, तुलसी, इलायची, लेमनग्रास, स्टीविया आदि का काढ़ा पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा गिलोय और तुलसी का उपयोग अन्य बीमारियों में भी किया जाता है। कोरोना महामारी के बाद से इस तरह के पौधों की मांग बढ़ गई है। जिले की नर्सरियों में पहले काफी संख्या में पौधे थे, लेकिन अब वहां औषधीय पौधे खत्म हैं और इनकी मांग दिनों दिन बढ़ रही है। इसी के चलते इस बार वन विभाग चार महीने से इन पौधों को तैयार करने में लगा है। हरियाणा, पंजाब, यूपी और दिल्ली की नर्सरियों में यहीं से पौधे सप्लाई किए जाते हैं।
विज्ञापन

बारिश शुरू होते ही लगाए जाएंगे पौधे : डॉ. चंदेला
जिला वन अधिकारी डॉ. सूरजभान चंदेला ने बताया कि कोट नर्सरी के साथ जिले की सभी नर्सरी में पौधे तैयार हो चुके हैं। अभी बरसात का सीजन थोड़ा लेट हो गया है। इसलिए इन पौधों को वितरित करने का काम रोका हुआ है। बारिश शुरू होते ही पौधरोपण के कार्यक्रम शुरू करा दिए जाएंगे। कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार गिलोय और तुलसी समेत कई अन्य किस्म के औषधीय पौधे भी तैयार किए गए हैं। जो लोगों को निशुल्क बांटे जाएंगे। आमजन से अपील है कि वातावरण को बनाएं रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाएं और पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें