फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीने के आखिरी दिन चारा मंडी बंद रखने से पशुपालकों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चारा मंडी के आढ़तियों ने महीने के आखिरी दिन कामकाज बंद रखने का एलान किया है। जिससे डेयरी संचालकों में रोष बन गया है। उन्होंने आढ़तियों द्वारा मनमर्जी और बिना सलाह मशवरा किए मंडी बंद करने का विरोध किया है। मंगलवार को काफी संख्या में डेयरी संचालक तथा गोशाला प्रबंधक लघु सचिवालय पहुंचे और अपना विरोध दर्ज करवाया। उन्होंने जिला उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपकर कहा कि आढ़ती एसोसिएशन द्वारा मनमाने तरीके से बाजार को बंद करने बारे तथा महीने के आखिरी दिन चारा मंडी बंद करने के बारे जो फरमान जारी किया गया है, वह गलत है। मंडी बंद करने के निर्णय से पहले न तो गोशाला प्रबंधकों की न ही डेयरी संचालकों की कोई सलाह ली गई। जिसके चलते बेजुबान पशुधन को भूखा मरना पड़ सकता है। जिले के सभी डेरी कांपलेक्स से आए एसोसिएशन के सदस्यों ने जिला उपायुक्त को बताया कि वह अपने पशुओं के लिए हरा चारा, भूसा आदि मंडी से खरीदते हैं। कुछ मंडी के प्रतिनिधियों ने उनकी सलाह लिए बिना आदेश निकाल दिए हैं। आढ़तियों ने किसानों को स्पष्ट रूप से कहा है कि महीने की आखिरी तारीख को मंडी बंद की जाएगी। डेयरी एसोसिएशन का कहना है कि इस निर्णय से जो दानी सज्जन के सहयोग से गोशाला में चारा उपलब्ध करवाया जाता है वह भी बंद हो जाएगा। कुछ छोटे डेयरी मालिक इतने सम्पन्न नहीं है कि वह कई दिन का चारा इकट्ठा खरीद कर रख लें। इसलिए उनको इससे अधिक परेशानी हो रही है। क्योंकि पशु को भूखा नहीं रखा जा सकता। ऐसे भी आदेश जारी किए गए हैं कि जो भी महीने के आखिरी दिन मंडी में चारा लेकर आएगा उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यह भी कहा गया है कि जिन गोशालाओं व आश्रमों में चारा पहुंचाया जाएगा, उनका भी 10 दिन का चारा बंद कर दिया जाएगा। डेयरी संचालकों की मांग है इस फरमान से रोका जाए तथा मंडी को बंद न किया जाए।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त गिरीश अरोड़ा ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। मंडी को महीने के आखिरी दिन बंद करने का निर्णय आढ़तियों की एसोसिएशन ने लिया होगा। इसमें प्रशासन का कोई हस्तक्षेप नहीं है। इस बारे में गंभीरता से सकारात्मक कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा। जिससे किसी का नुकसान न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें