स्क्रीनिंग प्लांट पर काम कर रहे दो दोस्तों पर दो युवकों ने फायर कर दिया। इस दोरान दोनों युवक बाल-बाल बच गये। इतना ही नहीं आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी भी देकर गए हैं।
घटना 26 नवंबर शाम सात बजे गांव रंजीतपुर स्थित शिव कृपा स्क्रीनिंग प्लांट की है। पुलिस ने गांव भमनौली निवासी कुलदीप सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।
बिलासपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव भमनौली निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह गांव रंजीतपुर स्थित शिव कृपा स्क्रीनिंग प्लांट पर काम करता है।
26 नवंबर को शाम सात बजे वह अपने साथी बलदेव कुमार के साथ स्क्रीनिंग प्लांट पर काम कर रहा था। इस दौरान जिला अंबाला के गांव महुआखेड़ी निवासी अनु तथा गांव मुगलवाली निवासी अरुण अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पर आए। आरोपियों ने आते ही उनके साथ बहस शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने फायर कर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया, मगर वह बाल-बाल बच गए। गोली चलने की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दो आरोपियों को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।