फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों में सेना व सैनिकों की बहादुरी के किस्से सुनाकर भरा जोश

विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक विद्यालय गढ़ी बंजारा में विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व स - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
छछरौली। राजकीय माध्यमिक विद्यालय गढ़ी बंजारा में मंगलवार को भारत स्काउट एंड गाइड की कब एवं बुलबुल इकाई द्वारा कारगिल विजय दिवस समारोह मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय वायु सेना के रिटायर्ड कैप्टन आज्ञाराम चनेटी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मेहमानों का कब मास्टर मनोज कुमार द्वारा स्काउट स्कार्फ पहना कर, मुख्याध्यापक ओम प्रकाश यादव व स्टाफ सदस्यों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद शहीदों को नमन करते हुए दीप प्रज्वलित किया। मुख्याध्यापक ने सेना, सैनिक के जीवन पर प्रकाश डाला व उनके कठिन जीवन से बच्चों को अवगत कराया। कैप्टन आज्ञाराम चनेटी ने अपने 38 वर्ष के सेना के अनुभव बच्चों के साथ-साथ कारगिल लड़ाई के अनुभव भी बच्चों के साथ साझा किए, क्योंकि वह खुद भी इस लड़ाई का हिस्सा रहे।
उन्होंने कहा कि सफलता पाने के लिए सेना की तरह आम जीवन में अनुशासन का होना बहुत जरूरी है। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त अध्यापक अमीलाल ने कहा कि हमें अपने देश की सेना पर गर्व है। जिसने हर बार युद्ध में देश का नाम रोशन किया। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने व जीवन में कुछ बनने के लिए प्रेरित किया। समारोह में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान संजय कांबोज ने बच्चों को सैनिक की तरह जीवन में अनुशासन में रहकर कार्य करने की सलाह दी। मंच संचालन कब मास्टर मनोज कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें