फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुस युवती को नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म, पड़ोसन पर षडयंत्र रचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। घर में घुसकर युवती को नशीला पदार्थ देकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान युवती की पड़ोस में रहने वाली महिला ने भी आरोपी का साथ दिया। घटना के समय युवती की मां मारपीट में घायल बेटे को उपचार दिलाने अस्पताल गई हुई थी। महिला का आरोप है कि जिस पड़ोसन को वह अपनी बेटी सौंपकर गई थी, उसी ने षडयंत्र के तहत उसकी बेटी के साथ गलत काम करवाया और उसे एक माह तक नशीली गोलियां देकर अपने घर पर रखा। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक व महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फर्कपुर थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 मार्च को उसके बेटे के ऊपर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया था। जिसमें उसका बेटा घायल हो गया था। उसने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था। 23 मार्च को वह अपने बेटे की देखरेख के लिए सिविल अस्पताल गई थी। तब उसकी 19 साल की बेटी घर पर अकेली थी। तब कॉलोनी निवासी एक युवक उनके घर पर आया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी बेटी को कोई नशीली चीज खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात उसकी बेटी ने उनकी पड़ोस में रहने वाली महिला को बताई। आरोप है कि पड़ोसन ने भी आरोपी युवक का साथ दिया और उसकी बेटी को अपने घर ले गई।
पड़ोसन ने उसकी बेटी को सुबह शाम नशीली गोलियां खिलाकर एक माह तक अपने घर पर ही रखा, ताकि उसकी बेटी घटना के बारे में किसी को बता न सके। इस दौरान वह अपने बेटे को उपचार दिलाने के लिए अस्पताल में रही। जब उसने पड़ोसन से बात की तो उसने उसे बताया कि उसकी बेटी उसके पास सुरक्षित है। तूं अपनी बेटी की चिंता मत कर, वह उसको ठीक से रख रही है। 21 अप्रैल को बेटे की अस्पताल से छुट्टी के बाद वह अपनी बेटी को घर ले आई। तब उसकी बेटी की तबीयत ठीक नहीं थी। 19 मई को उसकी बेटी ने उसे आपबीती सुनाई। आरोप है कि आरोपी युवक ने उसकी बेटी से दुष्कर्म किया और पड़ोसन ने षड्यंत्र रचकर उसका साथ दिया। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले में आरोपी युवक और पड़ोसी महिला के खिलाफ दुष्कर्म व 120बी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें