फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ शहर में निकाला जुलूस की नारेबाजी

विज्ञापन
Employees raised slogans of procession in the city against the government - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन भी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। तय कार्यक्रम के तहत सभी कर्मी जगाधरी बस स्टैंड के पास जमा हुए और सरकार के खिलाफ जुलूस निकाला जो बस स्टैंड से संत थॉमस स्कूल होते हुए नगर निगम जगाधरी, खेड़ा मंदिर, बर्तन बाजार से होते हुए मटका चौक से वापस बस स्टैंड जगाधरी पहुंचा।
विज्ञापन

नगर पालिका संघ, हरियाणा रोडवेज, वीएलडीए डिप्लोमा एसोसिएशन, एचएसईवीपी, अध्यापक संघ, बिजली, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आशा वर्कर्स, मिड डे मील, आंगनबाड़ी, पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स, रिटायर्ड संघ, वन मजदूर, चौकीदार यूनियन, भवन निर्माण, शुगर मिल यूनियन, संयुक्त किसान मोर्चा के साथ एटक, इंटक व संगठनों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। हड़ताल का नेतृत्व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सौढे व तमाम विभागीय संगठनों के जिला प्रधानों ने किया, जबकि संचालन एसकेएस जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने किया। एसकेएस, किसान सभा जिला प्रधान व रिटायर्ड संघ के राज्य प्रधान जरनैल सिंह सांगवान, एटक सचिव हरभजन सिंह संधू, इंटक जिला प्रधान धर्मपाल, किसान नेता धर्मपाल चौहान व गुरभजन सिंह ने सरकार के निजीकरण की नीतियों पर जमकर हमला बोला।
बैंक में करीब 200 करोड़ का लेन देन प्रभावित
हड़ताल का जिले में कोई खास असर नहीं दिखाई दिया। इस दौरान शहर की सफाई व्यवस्था ठेका कर्मचारियों के पास रही, जबकि अन्य विभागों में भी ठेका कर्मचारियों ने व्यवस्था संभाली। वहीं दूसरी तरफ बैंक में कर्मचारी कम होने के कारण थोड़ा असर पड़ा। हड़ताल के कारण दो दिन में करीब 200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर निजीकरण पर साधा निशाना
रादौर। हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को भी कर्मचारियों ने बस स्टैंड पर सरकार के खिलाफ नारेेबाजी की। कर्मचारी नेता महिपाल चमरोड़ी ने कहा कि युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। सरकार को मुद्रीकरण की नीति तुरंत बंद कर युवाओं के लिए रोजगार उत्पन्न करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में 200 से अधिक एनजीओ काम कर रहे हैं। सरकार को इन्हें खत्म करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें