फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले बिल्ले लगाकर किया रोष प्रदर्शन

विज्ञापन
काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन करते जीएनजी कॉलेज के स्टाफ सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा प्राइवेट कॉलेज गैर शिक्षक कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर गुरु नानक कन्या महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों ने बुधवार को काले बिल्ले लगा कर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पूरा दिन काले बिल्ले लगा कर काम किया। साथ ही सरकार के खिलाफ दोपहर साढ़े 12 से एक बजे तक कॉलेज गेट पर धरना दिया।
धरने की की अगुवाई यूनियन प्रधान सिमरनजीत सिंह ने की। यूनियन प्रधान ने कहा कि सरकार ने अगस्त 2019 से कर्मचारियों का मकान किराया भत्ता लागू कर दिया था, लेकिन प्रदेश के एडेड कॉलेजों में यह अधिसूचना लागू नहीं की गई है, जबकि मकान किराये भत्ते के मामले में एडेड कॉलेजों के कर्मचारी सरकारी कॉलेजों के कर्मचारियों के समकक्ष हैं। यूनियन की ओर से अगस्त 2019 में ही मकान किराया भत्ता लागू करने के लिए प्रतिवेदन मुख्यमंत्री को सौंपा था। इस पर मुख्यमंत्री ने अनुमोदन भी कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद फाइल जनवरी 2020 से वित्त विभाग में लंबित है। फाइल पास करवाने के लिए यूनियन ने प्रयास किए, लेकिन वित्त विभाग के ढुलमुल रवैये की वजह से फाइल अभी तक पास नहीं हुई। वे सरकार से मांग करते है कि जल्द से जल्द एडेड कॉलेजों के कर्मचारियों का मकान किराया भत्ता जारी किया जाए। वहीं कर्मचारियों का मेडिकल भत्ता भी लागू किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान नॉन टीचिंग स्टाफ की सारी पोस्ट भरने, पेंशन और वरीयता लागू करने की भी मांग की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यूनियन की मांगें न मानीं गईं तो जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। इस दौरान मनदीप सिंह, हरजिंद्र कौर, अमित कुमार, हरप्रीत सिंह, नरेंद्र सिंह, राम लोट, कुलदिप सिंह, राम पाल, मदन, हरदेश, अरविंद्र सिंह, हरीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें