फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवर्धन नहर में बहता मिला व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव खजूरी के पास आवर्धन नहर में रविवार को लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा। थाना जठलाना पुलिस ने सूचना मिलने पर तैराकों की मदद से शव नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की की पहचान के लिए पुलिस गुमशुदा लोगों के परिजनोें से संपर्क कर रही है।
जठलाना थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि लोगोें ने नहर में शव बहता देखकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तैराकों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने पहचान के लिए शव को आसपास के ग्रामीणों को दिखाया, लेकिन किसी ने भी उसकी शिनाख्त नहीं की। पुलिस ने शव के फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर लोगों से शिनाख्त करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया पुलिस ने केस दर्ज कर मृतक की पहचान के लिए आगामी जांच शुरू कर दी। नहर के आसपास के इलाके के थानों में सूचना भिजवा दी है। गुमशुदा लोगों के परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है। 72 घंटे तक पहचान नहीं हुई तो शव का पोस्टमार्टम करवा कर सरकारी खर्च पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मृतक के कपड़ों को संभाल कर रखा जाएगा। ताकि बाद में कोई वारिस आता है तो उसकी पहचान करवाई जा सकें। उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने में 8 लोगों की मौत नहर में डूबने से हो चुकी है। इनमें से दो लोगों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें