फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक की 980 सीटों पर 447 ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। छछरौली स्थित जिले के सबसे बड़े राजकीय महाविद्यालय में 980 सीटों पर दाखिले के लिए अभी तक 447 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। वहीं दो दिन में 210 विद्यार्थी अपने दस्तावेजों की जांच करवाने के लिए भी पहुंचे। शनिवार को दस्तावेजों को जांचने का काम शुरू किया गया। रविवार को हेल्प डेस्क पर ड्यूटी लगाई गई थी।
जिले के कॉलेजों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी अपने दस्तावेजों की जांच के लिए कॉलेज पहुंच रहे हैं। दस्तावेजों की जांच भी ऑनलाइन तरीके से की जा रही है। इसके लिए बाकायदा दाखिला कमेटी का गठन किया गया है। दाखिले के लिए पहली वरीयता सूची दो सितंबर को लगाई जाएगी। इस सूची में जिस छात्र का नाम आएगा राजकीय महाविद्यालय छछरौली में 980 सीटों के लिए 16 अगस्त से 26 अगस्त तक पंजीकरण प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर सरकारी कॉलेज नहीं होने पर राजकीय महाविद्यालय छछरौली को ही दाखिला के लिए नोडल कॉलेज बनाया गया है। यह जिले का सबसे बड़ा सरकारी कॉलेज है और विभिन्न कोर्सों के लिए जिले में सबसे ज्यादा सीटें छछरौली महाविद्यालय में हैं। महाविद्यालय में दो बार मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी। उसके बावजूद अगर किसी भी कोर्स में कोई सीट रहती है, तो 13 सितंबर को पोर्टल दोबारा से खोला जाएगा और उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशानुसार दाखिले किए जाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य बलजीत कौर ने बताया कि पंजीकरण कराने वाले छात्रों के दस्तावेज के जांच का कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी तक बीए में 201, बीकॉम में 87 बीसीए में 79, बीएससी नॉन मेडिकल 64, और बीएससी मेडिकल 16 छात्रों ने पंजीकरण करवाया है। अब तक करीब 210 विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें