फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में बनेगा नशा मुक्ति केंद्र

विज्ञापन
एसपी कमलदीप गोयल को जानकारी देते सीएमओ डॉ. विजय दहिया। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के सिविल अस्पताल में अब नशा मुक्ति केंद्र बनेगा। बाकायदा इसमें 12 बेड का अलग से वार्ड भी होगा। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगेगी साथ ही पुलिस कर्मी भी तैनात किए जाएंगे। वार्ड के शुरू होने के बाद रोजाना अपडेट भी लिया जाएगा।
वहीं एसपी कमलदीप गोयल बुधवार को इस वार्ड का जायजा लेने के लिए अस्पताल पहुंचे और सीएमओ डॉ. विजय दहिया से मिले। इस दौरान दहिया ने बनने वाले वार्ड के बारे में बताया। इसके अलावा डॉ. पारस भी केंद्र में प्रयोग होने वाली दवाइयों के बारे में जानकारी ली। एसपी गोयल ने बताया कि नशे की लत के शिकार कुछ युवा ऐसे हैं, जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराने की जरूरत है। उन्हें अन्य मरीजों के साथ नहीं रखा जा सकता। इसलिए अलग से वार्ड तैयार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय दहिया ने बताया कि एसपी की यह मुहिम काफी कारगर साबित हो रही है। इस मुहिम से स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह से जुड़ चुका है। यानी अब दोनों साथ इसमें काम करेंगे। अस्पताल मं अलग से 12 बेड का वार्ड बनाया जा रहा है। दो दिन में यह पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। यहां पर दाखिल होने वाले मरीज विभाग के स्टाफ की निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन

मनोचिकित्सक इन मरीजों का इलाज करेंगे। अलग से वार्ड बनने के बाद निगरानी हो सकेगी। अक्सर यह सामने आता है कि मरीज इलाज बीच छोड़कर अस्पताल से चला जाता है या फिर उसके पास ही नशा करने वाले उसके दोस्त पहुंच जाते हैं, जिससे वह नशा नहीं छोड़ पाता। इस पर अलग से वार्ड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें