फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और तेज हवा से फसलें बर्बाद, रोया किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश और तेज हवा से फसलें बरबाद, ‘रोया’ किसान
विज्ञापन

जगह-जगह सड़कों पर जलभराव से आवाजाही बाधित, लोगों के घरों में भी घुसा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले में लगातार तीसरे दिन झमाझम बारिश हुई। वीरवार को सुबह से शाम तक औसत 35 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। साथ ही चली तेज हवा ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। वहीं जगह-जगह जलभराव से आवाजाही बाधित हुई। बारिश के कारण दिनभर सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बेहद कम रही।
वीरवार सुबह से बादलों की आंखमिचौली के बीच शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी रही। इससे नगर निगम के दावों की भी पोल खुलती नजर आई। शहर में जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि शहर की तमाम कॉलोनियों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। दिन भर लोग घरों से पानी निकालते और सफाई करने में व्यस्त रहे। तेज बारिश और हवा का असर फसलों के साथ ही आम जनजीवन पर भी दिखा। शहर के तमाम छोटे बड़े बाजार सूने नजर आए। सड़कों पर भी बहुत ही कम लोग दिखाई दिए। बाजारों में कहीं रेहड़ी ठेली भी नजर नहीं आई। दिनभर की बारिश से तापमान में भी पांच डिग्री गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान पारा लुढ़क कर 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच गया। देर शाम लोगों को हल्की ठंड का भी अहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार सुबह आठ से शाम चार बजे तक जिले में करीब 35 एमएम औसत बारिश हुई है।
विज्ञापन

टेबल
खंड बुधवार वीरवार कुल बारिश
जगाधरी 02 28 30
छछरौली 02 32 34
प्रतापनगर 01 38 39
सरस्वतीनगर 03 28 31
रादौर 09 32 41
साढौरा 10 25 35
बिलासपुर 04 25 29
(नोट :- आंकड़े मौसम विभाग के हैं, बारिश एमएम में दर्ज की गई है।)
बॉक्स
बारिश से किसानों की आंखों में आंसू
बे-मौसम बारिश किसानों की आंखों में आंसू दे गई है। कारण कि इन दिनों फसलों के लिए मामूली बारिश भी नुकसानदायक है। अब जबकि धान की फसल पककर तैयार है और मंडियों में भी जा रही है, ऐसे में बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। बारिश के साथ ही वीरवार को चली तेज हवा ने भी किसानों की चिंता बढ़ा दी। जिले में कई स्थानों पर खेत में फसल बिछने जमीन पर बिछ गई। अनुमान है कि बारिश के कारण जिले में करीब पांच सौ एकड़ फसल प्रभावित हुई है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसविंद्र सिंह सैनी ने बताया कि यह बारिश धान के साथ सब्जियों के लिए भी नुकसानदायक है।
बॉक्स
निकासी न होने से सड़क पर भरा पानी, लोग परेशान
जगाधरी। छप्पर में तलाकौर रोड पर निकासी न होने से सड़क तालाब बन गई। वीरवार को हुई मूसलाधार बारिश ने समस्या और गंभीर कर दी है, जिस कारण दुकानदारों व राहगीरों का यहां से गुजरना मुहाल हो गया। दुकानदार लाल सिंह, अंकुश गोयल, अशोक कुमार, सुशील कुमार, रमेश कुमार, प्रवीन कुमार, संजीव कुमार, कली राम, रविंद्र मित्तल, कवंरपाल सैनी, श्याम लाल, कपिल कुमार, सतपाल सैनी, दीपक राणा ने बताया कि सड़क के दोनों ओर बने नालों की सफाई न होने से जलभराव की समस्या हो रही है। लोगों ने मांग की है कि नालों की सफाई करवावर पानी निकासी का प्रबंध किया जाए।
फोटो:- 4 से 7
इनसर्ट
किसानों की मेहनत पर फिरा पानी
छछरौली। बेमौसम भारी बारिश ने किसानों की छह महीने की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में पककर तैयार हुई फसल तेज बारिश व हवा से जमीन पर बिछ गई और खेतों में पानी भर गया है। किसानों की मांग है कि नुकसान की गिरदावरी कराकर किसानों को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

किसान कर्मवीर, हरविंद्र सिंह, किरण पाल, कुलदीप, सुरजीत सिंह व संजीव ने बताया कि छछरौली क्षेत्र में वीरवार को तेजी बारिश के साथ हवा चली। बारिश व तेज हवा के कारण खेत में तैयार खड़ी धान की फसल जमीन पर बिछ गई है। बारिश से खेतों में पानी भर गया है। जमीन पर बिछी फसल पूरी तरह से पानी में डूब गई है।
फोटो:- 8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें