फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Yamuna Nagar: युवक ने महिला को कुएं में दिया धक्का, फिर बरसाए ईंट-पत्थर

Mon, 04 Jul 2022 02:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, साढौरा, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। चश्मदीदों ने बाइक नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दी। क्रेन की मदद से महिला के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कुएं में पड़ा महिला का शव। दूसरी ओर मौके पर पहुंची पुलिस व इकट्ठा हुए लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर के साढौरा कस्बे में साढौरा-दोसड़का रोड से महज 30 फीट दूर गांव कनीपला में एक युवक ने महिला के चेहरे पर ईंटों से कई वार कर उसे कुएं में धक्का दे दिया। आरोप है कि कुएं में गिरने के बाद जब महिला चिल्ला रही थी तो आरोपी ने ऊपर से भी ईंट, पत्थर बरसाए। सिर और चेहरे पर गहरी चोट लगने से महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन


इस दौरान कुएं से कुछ दूरी पर खेतों में काम कर रहे लोगों ने आरोपी युवक की करतूत देखी। फिर आरोपी की बाइक का नंबर नोट कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे डीएसपी बिलासपुर आशीष चौधरी, थाना साढौरा एसएचओ दिनेश, सीआईए-वन इंचार्ज नरेंद्र खटाना ने क्रेन की मदद से महिला के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मृतका की पहचान साढौरा के गांव ईस्माइलपुर निवासी निर्मला-36 के रूप में हुई। पुलिस ने मृतका के देवर संजू कुमार की शिकायत पर गांव भोगपुर निवासी जसबीर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 
 
घटनाक्रम के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बूंदाबांदी हो रही थी। इस दौरान गांव कनीपला निवासी किसान रणदीप का नौकर कुएं से एक एकड़ की दूरी पर खेत में रोपाई के लिए धान की पौध उखाड़ रहा था। तभी उसने देखा कि साढौरा-दोसड़का मार्ग पर एक महिला और एक युवक आपस में बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन


देखते ही देखते उनमें कहासुनी और फिर हाथापाई होने लगी। फिर युवक महिला को खींचते हुए पास में बने पुराने कुएं के पास ले गया और धक्का दे दिया। इसके बाद महिला चिल्लाने लगी तो आरोपी ने पास पड़े ईंट, पत्थर महिला पर बरसाने शुरू कर दिए। 

घटनाक्रम को देखने के बाद रणदीप सिंह का नौकर गांव कनीपला की तरफ दौड़ा। तभी आरोपी जसबीर को लगा कि नौकर उसकी तरफ आ रहा है, जिस पर वह बाइक लेकर वहां से फरार हो गया। एक अन्य चश्मदीद गांव कनीपला के रामपाल ने बताया कि वह रेहड़ी पर सामान बेचता है। सुबह रेहड़ी लेकर साढौरा की तरफ जा रहा था। तभी उसने देखा कि दोनों में काफी बहस हो रही थी। फिर महिला को खींचकर युवक कुएं की तरफ ले जा रहा था।

विज्ञापन

जब आरोपी दोबारा देखने आया कि महिला जिंदा है या मर गई
जब नौकर ने गांव में पूर्व सरपंच प्रमोद कुमार को घटना बताई और वे ग्रामीणों के साथ बचाव के लिए कुएं की तरफ दौड़ पड़े तो आरोपी जसबीर वहां दोबारा आ पहुंचा था। इस दौरान पूर्व सरपंच ने जसबीर से बात की तो वह कहने लगा कि उसने कुएं से किसी महिला के चिल्लाने की आवाज सुनी है, लेकिन नौकर ने आरोपी जसबीर को पहचान लिया। इसके बाद आरोपी फिर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी यह देखने के लिए आया था कि महिला जिंदा है या फिर मर गई।  

दो साल पहले महिला के पति की हो चुकी मौत 
मृतका निर्मला के पति मांगा राम की वर्ष 2020 में मौत हो गई थी, जबकि उसके दो बच्चे हैं। पति की मौत के बाद से निर्मला विवाह, समारोह में रोटी बनाकर गुजर बसर करती थी। मृतका के देवर संजू कुमार व उसके चाचा के लड़के ने सुबह दोसड़का के पास निर्मला को जसबीर की बाइक के पीछे बैठ कर जाते हुए देखा था। 

जल्द गिरफ्तारी होगी : दिनेश
थाना साढौरा एसएचओ दिनेश का कहना है कि निर्मला की हत्या के आरोप में गांव भोगपुर के जसबीर पर केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें