फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से मिला धोखा तो नर्स ने दी जान

Tue, 07 Feb 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट अस्पताल की नर्स के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर व पिता की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक से नर्स का प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दे कि रविवार को नर्स का शव जगाधरी के झंडा चौक के नजदीक किराये के मकान में फंदे पर लटका मिला था।
विज्ञापन


गांव खेड़ा ब्राह्ममण निवासी रमेश ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम जब उन्हें अपनी बेटी सुदेश की मौत की सूचना मिली तो वे अपने बेटे प्रिंस व भाई कमलजीत के साथ झंडा चौक पर पहुंचे। उसकी बेटी का शव फंदे से लटका हुआ था। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा था कि वह गांव कोट मुकारमपुर निवासी प्रीत से प्यार करती थी। लेकिन प्रीत ने उसे धोखा दिया इसलिए वह आत्महत्या कर रही है। रमेश ने यह भी बताया कि रविवार को ही प्रीत सुदेश को अपने साथ कहीं बाहर ले गया था। उससे मिलने के बाद वह वापस लौटी तो उसने फंदा पर लटक आत्महत्या कर ली। प्रीत द्वारा धोखा दिए जाने के बाद से वह दुखी थी। रमेश ने आरोप लगाया कि प्रीत ने उसकी बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। इसलिए उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाए। वहीं, पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया। थाना शहर जगाधरी एसएचओ सुनील कुमार का कहना है कि रमेश की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक का मृतका नर्स के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें