फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में पति ने 80 साल की पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से प्रहार

Tue, 07 Feb 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन



गांव एमपी रोही में घरेलू कलह के एक मामले में पति राम सिंह ने अपनी पत्नी प्यारों बाई (80) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घायल अवस्था में वृद्धा को रविवार देर रात अस्पताल लाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते चिकित्सकों ने तुरंत अग्रोहा रेफर कर दिया। वारदात के बाद से हमलावर पति फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



अस्पताल में वृद्धा के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रामसिंह शराबी किस्म का व्यक्ति है और वो अपनी पत्नी के दो मरले के प्लॉट को बेचना चाहता था। संभवत: रविवार देर रात इसी विवाद के चलते उसने अपनी पत्नी प्यारों बाई पर हमला कर दिया। परिजनों को वारदात का पता सुबह चला जब वृद्धा की पौत्रवधू किसी काम से रविवार देर रात उसके कमरे में गई। कमरे में दादी लहूलुहान पड़ी थी। इस पर परिजन उसे तुरंत सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी हालत को देखते रेफर कर दिया गया। सदर एसएचओ प्रभारी रूपेश चौधरी ने बताया कि इस मामले में घायल वृद्धा के पोते सतनाम की शिकायत पर रामसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें