फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के घर आग से जला सामान

Tue, 09 Aug 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घर आग से जला सामान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गडरिया मोहल्ला में सोमवार शाम को एक शिक्षक के घर में बिजली के तारों में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई। आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग से घर में रखा कीमती सामान जलकर  राख हो गया।
विज्ञापन


मुकंदलाल स्कूल रादौर के अध्यापक सोनू ने बताया कि सोमवार की शाम को अचानक उसके घर में बिजली के तारों में शार्ट सर्किट हुआ। इससे उसके घर में रखे सामान में आग लग गई। आग लगने से उसके घर में रखा फ्रिज, टीवी, बैड और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से उसके मकान की छत जल गई और मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पड़ोसियों ने आग पर पानी व मिट्टी डालकर आग को बुझाया।

समय रहते आग बुझने से आसपास के घर आग की चपेट में आने से बच गए। उधर, आसपास के लोगों ने बताया कि जिस समय कमरे में आग लगी तो उस समय घर के चौबारे में कुछ बच्चे ट्यूशन पढ़ रहे थे। आग लगने के बाद बच्चों को छत से नीचे उतारा गया। जिससे बच्चे आग की चपेट में आने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें