फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में दो पक्षों के बीच बहस, तनातनी

Tue, 09 Aug 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पु‌ल‌िस
विज्ञापन
 गांव साबेपुर में दो दिन पहले हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोग सोमवार को बुड़िया थाना में पहुंचे। यहां डीएसपी हेडक्वार्टर के नेतृत्व में दोनों पक्षों का समझौता कराने का प्रयास किया गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस व तनातनी हुई। समाचार लिखे जाने तो थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दो दिन पहले गांव साबेपुर में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। किसान रघुबीर सिंह ने गांव की  एक महिला को फसल चुराते पकड़ लिया। गांव के मौजिज लोगों ने मामला शांत करवा दिया। रघुनाथ का आरोप है कि महिला के बेटे ने उस पर फायर कर दिया। संयोग से वह बच गया। जबकि महिला का आरोप है कि उक्त किसान ने उसे अपशब्द कहे व उससे छेड़छाड़ करने की। इसी मसले पर दोनों पक्षों के मौजिज लोगों को थाने बुलाया गया था। दोनों पक्षों के लोगों के बीच काफी गहमागहमी का माहौल था। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी बहस हुई। घंटों की बातचीत के बाद भी सोमवार देर शाम तक विवाद का समाधान नहीं निकला। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े हुए हैं। कुछ मौजिज लोग विवाद खत्म करने का प्रयास कर रहे थे।

बुडिय़ा थाना प्रभारी हरदीपेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है। कुछ मौजिज लोग भी दोनों पक्षों से बात कर विवाद को खत्म करवाने का प्रयास कर रहे है। बातचीत के दौरान समझौता न हुआ तो मामले दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें