फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार गिरफ्तार

Fri, 19 Aug 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पु‌ल‌िस
विज्ञापन
राजस्थान के अलवर जिले की पुलिस ने ताजेवाला के नजदीक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ अलवर के एक थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हैै। आरोपी दलबीर राणा यमुनानगर की कालिंदी कॉलोनी के रहने वाले हैं और एक केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कालिंदी कॉलोनी निवासी दलबीर राणा अपनी पत्नी के साथ कार से शाकुंभरी देवी मंदिर जा रहे थे। नेशनल हाइवे 73 ए पर ताजेवाला के नजदीक एक गाड़ी ने उनकी कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया। गाड़ी में से पुलिस की वर्दी में लोग उतरे और राणा को राणा को उतारकर ले गए। दलबीर की पत्नी ने फोन पर अपने परिजनों को इसके बारे में बताया तो परिजनों ने खिजराबाद थाने में फोन कर इस घटना की जानकारी दी। खिजराबाद पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि उन्हें अलवर की पुलिस धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। दलबीर राणा एक केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार हैं।

वर्जन-
दलबीर राणा के परिजनों की शिकायत पर हमने जांच पड़ताल की तो पता चला कि उन्हें अलवर पुलिस अपने साथ ले गई है। दलबीर राणा के खिलाफ अलवर थाने में एक प्रापर्टी को लेकर चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। उनके खिलाफ धारा 420, 406 और 120 के तहत मुकदमा दर्ज है। इसी मामले में अलवर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने यहां आई थी और संबंधित थाने को इसकी सूचना दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह, एसएचओ, थाना खिजराबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें