फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गमगीन माहौल में व्यापारी का अंतिम संस्कार किया  

Fri, 19 Aug 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सिगरेट व्यापारी की हत्या के बाद सूनी पड़ी गली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिविल लाइन इलाके के भोपा पुल पर देर रात हुई व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस ने रात में ही उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। सुबह परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पीड़ित के बेटे ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नईमंडी के पटेल नगर निवासी बीडी व्यापारी प्रदीप गर्ग का बीड़ी सिगरेट का होलसेल का काम है। बुधवार रात वह दालमंडी से अपनी वसूल करके अपनी स्कूटी से लौट रहा था। स्कूटी के एक बैग में एक लाख 70 हजार रुपये रखे थे। भोपा पुल पर बाइक सवार बदमाशों ने प्रदीप से हथियारों के बल पर लूट करने लगे।

व्यापारी ने लूट का विरोध किया तो लुटेरों ने उसे गोली मार दी और स्कूटी लूटकर भाग गए। प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में मृतक के बेटे अंकित गर्ग की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर दी है। उधर, हंगामे के डर से पुलिस प्रशासन ने रात में ही मृतक का पोस्टमार्टम करा दिया। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


बिजली कारोबारी के नौकर से हुई लूट की रिपोर्ट दर्ज
सिविल लाइन के रुड़की रोड पर बामनहेड़ी पुल के पास बाइक सवार बदमाशों द्वारा बिजली कारोबारी के नौकर से की गई लूट में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कारोबारी के नौकर धीरज छाबड़ा की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में धीरज ने बताया है कि वह अपने साथी चंद्रमोहन के साथ देवबंद से वसूली कर लौट रहा था। बामनहेड़ी पुल से नीचे आने पर बाइक सवार बदमाशों ने दोनों के ऊपर पिस्टल तानकर उनसे तीन लाख की नगदी से भरा बैग लूट लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें