फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunanagar: साढ़े 8 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ पूर्व फौजी व हकीम गिरफ्तार, गाड़ी में बैठकर गिन रहे थे

Fri, 17 Feb 2023 05:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

दोनों आरोपियों को अंबाला सहारनपुर हाईवे पर स्थित मिल्क माजरा टोल पर काबू किया गया है। एक आरोपी के पास से चार लाख तो दूसरे के पास से साढ़े चार लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए। दोनों आरोपी टोल के पास सफेद रंग की टाटा टिगर कार में नोटों की गिनती कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में साढ़े 8 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ सीआईए टू टीम ने दो आरोपियों को अंबाला-सहारनपुर हाईवे से गिरफ्तार किया है। काबू किए गए दोनों आरोपियों में एक पूर्व फौजी तो दूसरा हकीम बताया जा रहा है। दोनों की पहचान हरिद्वार के रूड़की निवासी राकेश प्रसाद व चंडीगढ़ निवासी मुस्तकीम के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


टीम ने दोनों आरापियों को हाईवे पर स्थित मिल्क टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया है। टीम ने जब दोनों आरोपियों को काबू किया तब दोनों सफेद रंग की टाटा टिगोर कार में नकली नोटों को गिन रहे थे।

बरहाल मामले में टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश करेगी। जिससे पता चल सकेगा कि नकली नोट कहां से लेकर आए थे। लेकिन प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया दोनों पर कोई अपराधिक मामला नहीं है।  
विज्ञापन


डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि टीम ने जब दोनों आरोपियों की तलाशी ली तो उनसे 8 लाख 50 हजार रुपये के 500-500 रुपये के नकली नोट बरामद हुए। पुलिस ने उनकी कार को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गुनिया ने बताया कि नकली नोट जब्त करने के बाद नोटों की असली नोटों के साथ मिलान किया गया।

यहां तक नोटों के पेपर की क्वालिटी में भी काफी अंतर था। सख्ती से पूछताछ करने पर पूर्व फौजी राकेश प्रसाद व हकीम मुस्तकीम ने कबूला ये नकली नोट हैं। और राकेश उत्तराखंड से मुस्तकीम के पास नकली नोट लेने के लिए यहां आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें