यमुनानगर के बिलासपुर के खंड जमीनी विवाद में लगभग 32 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। म़ृतक की पहचान गांव बुढ़ी निवासी संदीप के तौर पर हुई है। थाना बिलासपुर पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी गीता की शिकायत पर छह लोगों पर केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सारन निवासी गीता ने बताया कि लगभग दो साल पहले उसकी शादी गांव बुढ़ी निवासी संदीप कुमार के साथ हुई थी। उसके पति संदीप कुमार को उसके भाई विजय कुमार, पिता करनैल सिंह, भाई रजत कुमार, रजत की पत्नी अंजली व विजय की पत्नी के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
16 मई को पति संदीप कुमार मुझे मायके गांव सारन में छोड़ कर गया था। अगले दिन फोन के माध्यम से सूचना मिली कि पति संदीप कुमार की मौत हो गई है। उसके परिवार वालों ने बिना सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उक्त लोगों के द्वारा मेरे पति को जमीनी विवाद को लेकर 17 व 18 की रात्रि को मारा है। जिसमें पिता करनैल सिंह, भाई विजय कुमार उसकी पत्नी, भाई रजत कुमार पत्नी अंजलि व माता आशा शामिल है। पुलिस ने गीता की शिकायत पर लगभग छ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर करवाई आरंभ कर दी है।