फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों द्वारा सात लाख रुपये लूटने का मामला: चौथा साथी निकला थाने का होमगार्ड, 80 हजार रुपये बरामद

Mon, 01 May 2023 08:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

यमुनानगर में प्रतापनगर के पास होटल संचालक से डायल 112 के पुलिसकर्मियों द्वारा सात लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया था। मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे 73ए पर प्रतापनगर के पास हिमाचल प्रदेश के कॉलेज व होटल संचालक अनिल कुमार से सात लाख लूटने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पुलिसकर्मियों का चौथा साथी संदीप कुमार थाना प्रतापनगर का होमगार्ड निकला। वह बलौली गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन


आरोपी संदीप ने ही होटल संचालक से लिफ्ट लेने वाले युवक से पुलिसकर्मियों से बातचीत कराई थी। इसके बाद योजना के तहत लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने रिमांड के दौरान गिरफ्तार किए गए डायल 112 के कर्मियों रामभूल, मनजीत व जसबीर से 70 हजार रुपये व संदीप से 10 हजार रुपये बरामद किए हैं।

इन चारों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में अभी एक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का दावा है कि जल्द उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


थाना प्रतापनगर एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि चौथे आरोपी संदीप कुमार को गिरफ्तार कर उससे 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। वहीं अन्य पुलिसकर्मियों से रिमांड के दौरान 70 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

संदीप को लूट की रकम में से 10 हजार रुपये दिए गए
पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। जांच में पता चला कि उस दिन डायल 112 गाड़ी में पुलिसकर्मियों के साथ होमगार्ड संदीप भी था। संदीप को लूट की रकम में से 10 हजार रुपये दिए गए थे। ये राशि पुलिस ने उससे बरामद कर ली है। माना जा रहा है कि सात लाख रुपये से करीब 6.20 लाख रुपये फरार आरोपी के पास हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई जगह दबिश तो दी लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

ये था मामला
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की शिव कॉलोनी निवासी अनिल कुमार का पांवटा साहिब में कॉलेज व होटल है। 29 अप्रैल को वह सात लाख रुपये लेकर कार में यमुनानगर फर्नीचर ख्लेेरीदने आ रहे थे। रास्ते में एक युवक ने अनल से लिफ्ट ली। आरोपी युवक ने लेपटॉप से ईमेल करने के लिए उनकी गाड़ी को रास्ते में रुकवा लिया। गाड़ी से बाहर निकल कर युवक ने किसी को फोन किया तो वहां पर डायल 112 की गाड़ी आ गई। इस गाड़ी में तीन पुलिसकर्मी वर्दी में और एक सिविल ड्रेस में था। पुलिसकर्मियों ने अनिल की कार की चाबी निकाल ली। वह कार की तलाशी लेने लगे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने बैग से सात लाख रुपये व दो ब्लैंक चेक उठा लिए और फरार हो गए। इसके बाद प्रतापनगर पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों पर डकैती का केस दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें