फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट लेने को कहा तो बस के कंडेक्टर को पीटा

Tue, 07 Feb 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो यमुनानगर
विज्ञापन
f - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोमवार देर शाम रादौर में एसके रोड पर दो शराबी युवकों ने रोडवेज की एक बस कंडक्टर के साथ मारपीट की। युवकों ने कंडक्टर के कपड़े फाड़ डाले और उसे बुरी तरह से पीटा। बाद में शराबी युवकों को बस में सवार सवारियों ने पकड़ कर रादौर पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन

सोमवार की शाम को यमुनानगर से रोडवेज की बस गुुरुग्राम जा रही थी। रादौर बस स्टैंड दो युवक बस में सवार हुए। बस जैसे ही अनाजमंडी के पास पहुंची तो दोनों युवकों ने बस के कंडक्टर राजेंद्र कुमार निवासी कैथल के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। दोनों युवकों ने कंडक्टर के साथ काफी देर मारपीट की। कंडक्टर से मारपीट करता देख चालक ने रादौर मंडी के पास बस को सड़क किनारे रोक दिया। बस रुकने पर हमलावर युवक भागने लगे तो सवारियों ने बस की खिड़कियों को बंद कर दिया। बाद में पुलिस के मौके पर पहुंचने पर दोनों युवकों को रादौर पुलिस के हवाले किया गया। घायल कंडक्टर राजेंद्र ने बताया कि दोनों युवकों ने शराब पी हुई थी। उसने जब टिकट के लिए पैसे मांगे तो दोनों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई और उसके कैश को छीनने की कोशिश की गई। पकड़े गए युवक राजौंद व कलायत के बताए जा रहे हैं। इस बारे में थाना रादौर प्रभारी ज्ञान सिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें