फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला

Fri, 28 Aug 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की कृष्णा कॉलोनी स्थित देना बैंक के नजदीक कुछ युवकों ने एक व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति व उसके दो लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है।

कृष्णा कॉलोनी निवासी हरप्रीत सिंह ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी कॉलोनी के ही नरेंद्र कुमार के साथ कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। 24 अगस्त को शाम छह बजे वह कॉलोनी में किसी काम से जा रहा था।

रास्ते में देना बैंक के नजदीक आरोपी नरेंद्र उसके साथ पुरानी रंजिश का लेकर बहस करने लगा। बहस बढ़ने पर आरोपी ने अपने दो लड़कों पंकज व हैप्पी के साथ मिलकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मारपीट की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें