फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंथर ने बछड़ी का बनाया अपना शिकार, बछड़ी की मौत

Wed, 23 Nov 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
खिजराबाद स्थित खेतों में बने एक डेरे पर पैंथर ने एक बछड़ी को अपना शिकार बना लिया। परिवार वालों और जंगल के रखवाले ने बड़ी मुश्किल से पैंथर से बछड़ी को छुड़वाया लेकिन जब तक पैंथर से बछड़ी को छुड़वाया तब तक बछड़ी दम तोड़ चुकी थी। पैंथर के एरिया में आने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

खिजराबाद निवासी किसान पृथ्वी वालिया और दशरथ वालिया ने बताया कि पिछले कई दिनों से एक पैंथर रात के समय उनके घर के आस पास आता रहता है और उन्होंने कई बार उससे अपने पशुओं की रक्षा की है लेकिन मंगलवार रात उसने उनकी एक बछड़ी को अपना निशाना बना ही लिया। किसान पृथ्वी वालिया का कहना है कि पैंथर के आने से उसका परिवार भयभीत रहता है और वो पिछले कई सालों से खेतों में बने डेरे पर ही रहता है। घर का डेरा जंगल के पास होने से पैंथर कई बार उनके घर के पशुओं पर आक्रमण कर चुका है। रात के समय पूरा परिवार कई बार जगाकर गुजार देता है। रात के समय आग जलाकर रात गुजारनी पड़ती है।पीड़ित ने संबधित विभाग से अपील की है कि पैंथर को उनके घर के आस पास से जंगल में भेजने का प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें